छुरा क्षेत्र में योग की अलख जगा रहे योगाचार्य मिथलेश सिन्हा, 12 वर्षों से निशुल्क सेवा जारी,

BHUPENDRA SINHA

March 23, 2026

क्षेत्र में लाखो लोगों तक योग की जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका

छुरा/ गरियाबंद :- क्षेत्र में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे योगाचार्य मिथलेश सिन्हा पिछले 12 वर्षों से लगातार निःशुल्क योग सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनका यह समर्पण और सेवा भाव क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। योगाचार्य मिथलेश सिन्हा पतंजलि योगपीठ, आयुष मंत्रालय भारत सरकार,विद्या भारती संस्थान , से प्रशिक्षित एवं योग विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त किए हैं।
योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा संचालित नियमित योग कक्षाओं में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इनमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी वर्ग के लोग भाग लेते हैं। योग के माध्यम से वे लोगों को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

विशेष बात यह है कि उनके इस सेवा कार्य को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। कई डॉक्टरों का मानना है कि नियमित योगाभ्यास से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, मोटापा जैसी अनेक बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। डॉक्टर स्वयं भी लोगों को योगाचार्य मिथलेश सिन्हा की कक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं।

योगाचार्य मिथलेश सिन्हा का कहना है कि उनका उद्देश्य समाज को स्वस्थ ,निरोगऔर नशा मुक्त बनाना है। वे बिना किसी शुल्क के यह सेवा इसलिए दे रहे हैं ताकि हर व्यक्ति, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, योग का लाभ ले सके।
स्थानीय लोगों ने भी उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोग दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
इस अवसर भारत स्वाभिमान न्यास जिला संरक्षक यशवंत यादव ने कहा कि अपने स्थान पर लगातार 13 वर्षों से सेवा करना एक बड़ी उपलब्धि है, निरंतर से ही सफलता मिलती है।

वेलनेस कोच पवन सिन्हा ने कहा कि हम यही आशा और प्रार्थना करते हैं कि योगाचार्य जी को 100 वर्ष की आयु प्राप्त हो और वह 100 वर्ष तक सेवा करते रहें। नगर सेठ शंकर सचदेव, सफर सचदेव,आनंद सारस्वत ,कृष्णा यादव, रुक्मणि यादव, कौशल साहू,महेंद्र द्विवेदी,मनीष शारडा, भुवनेश्वर पटेल एवं अन्य जनों ने कहा कि निश्चित रूप से, योगाचार्य मिथलेश सिन्हा का यह निःस्वार्थ सेवा भाव समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी स्वास्थ्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। योग की कक्षा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होती है।

जिला ब्यूरो

Share this content:

Leave a Comment