रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 की प्रदेश कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 11:00 बजे से यादव सामाजिक भवन, महादेव घाट, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे।
इस बैठक में समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं विचारणीय विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। प्रमुख रूप से सामाजिक संविधान, प्रदेश प्रबंधकारिणी समिति का निर्वाचन, जिला इकाइयों के निर्वाचन की तिथि, समांतर रूप से संगठन संचालन करने वाले व्यक्तियों के विषय में चर्चा एवं निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी समिति, जिला अध्यक्ष एवं सचिव, महानगर इकाई अध्यक्ष एवं सचिव, तहसील, परिक्षेत्र एवं नगर स्तर के अध्यक्ष एवं सचिव सहित समाज के समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही आगामी प्रदेश सम्मेलन के आयोजन प्रोटोकॉल पर भी विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
समाज के सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।