बिरेन्द्र कुमार सेन
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और उन्हें समाज में सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज शहर में ‘महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जन जागरूकता अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में महिला अधिकारों, विविध अधिनियम, नवीन कानून, यातायात जागरूकता एवं सायबर फ्राड संबंधी दी गई जानकारी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, समाज कल्याण महिला परामर्श केंद्र आदि संस्थाओं से आई हुई टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण संबंधी विभिन्न विषयों पर दी गई जानकारी l
महिला स्वरोजगार हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु महिलाओं को किया गया निर्देशित महिला अधिकार एवं सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति एप जिला पुलिस द्वारा संचालित समाधान हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी किया गया l
सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण: लड़कियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जूडो-कराटे और बेसिक डिफेंस तकनीकें सिखाई जा रही हैं।
कानूनी अधिकारों की जानकारी: विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और साइबर सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी जा रही है।
हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार: ‘1090’ (महिला पावर लाइन) और ‘112’ जैसे आपातकालीन नंबरों के उपयोग के प्रति महिलाओं को सजग किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा ग्राम में किसी भी प्रकार के अंवैधानिक कार्य, अवैध गतिविधि आदि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया साथ ही ग्राम, समाज की उन्नति एवं प्रगति में एक सुदृढ़ एवं संगठित शक्ति के रूप में महिलाओं को आगे, आने हेतु किया गया प्रोत्साहित
विभिन्न थाना/चौकी में गुम बालिका एवं महिलाओं की खोजबीन कर उनकी सकुशल बरामदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला प्रधान आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित l
प्रशासन का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा, “एक सशक्त समाज वही है जहाँ महिलाएँ बिना किसी भय के अपने सपनों को पूरा कर सकें। यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है ताकि हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।”