कौन बनेगा नगर का राजा, नगरीय चुनाव का नतीजा कल।

MOTI LAL

February 14, 2025

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सरिया और बरमकेला नगर पंचायत के नगरीय निकाय चुनाव के मतगणना की तैयारी के लिए मतगणना स्थल जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधीश ने मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन करने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ करने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। प्रत्याशियों, एजेंट, कर्मचारियों, सेक्टर अधिकारियों की प्रवेश, आम जनमानस,मीडियाकर्मी के लिए बैठने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर, सुरक्षा पुलिस प्रशासन तैनात, गाड़ी पार्किंग के संबंध में जानकारी लिया। जिलाधीश ने कहा कि मतगणना की तैयारियों के लिये जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसे समय पर पूरा कर लें। सभी तैयारियां निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरुप होनी चाहियें। मतगणना परिसर की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि सरिया, बरमकेला, भटगांव, सरसीवा, बिलाईगढ़, पवनी नगर पंचायतो के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों का हार जीत ईवीएम मशीन में बंद है, जिसका गणना शनिवार को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है , प्रवेश के लिए परिचय पत्र जारी किया गया है। मत पत्र स्ट्रांग रूम में सील बंद है जो सीसीटीवी निगरानी में है। इस दौरान एसडीएम प्रखर चंद्राकर, रिटर्निंग ऑफिसर शनि पैंकरा , कोमल साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिल कुमार सोनवानी आदि उपस्थित थे।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “कौन बनेगा नगर का राजा, नगरीय चुनाव का नतीजा कल।”

Leave a Comment