विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा में गुरु खुशवंत साहेब का भव्य स्वागत

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 21, 2026


पलारी प्रखंड।
सतनाम संदेश यात्रा के दौरान धर्मगुरु राजगुरु गुरु बालक दास जी साहेब, युवराज धर्मगुरु एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा गुरु सोमेश बाबा का विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला और श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
करीब 70 किलोमीटर की सतनाम संदेश यात्रा संडी और घोटिया स्थित सतनाम चौक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष बिसौहा राम वर्मा, सह संयोजक दीपक साहू प्रखंड मंत्री तोषन प्रसाद चौबे, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, तिलकराम वर्मा, सीकु साहू, देवेंद्र कुमार साहू नंदकिशोर वर्मा कमलेश वर्मा मनीष वर्मा हर्ष वर्मा प्रवीण वर्मा सौरभ वर्मा सागर वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं के साथ अभिनंदन किया।

घोटिया से आगे यात्रा पलारी की ओर प्रस्थान हुई। पलारी थाना के पास आयोजित मंच से गुरु खुशवंत साहेब ने पैदल श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पदयात्रा प्रचार के लिए नहीं, बल्कि जनकल्याण, सामाजिक समरसता और प्रेम स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली गई है।

यह यात्रा रायपुर से शुरू होकर गिरौदपुरी धाम तक पहुंचेगी। यात्रा के मार्ग में आने वाले चौक, चौराहों, गांव, कस्बों और शहरों पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।

संतों के साथ हजारों श्रद्धालुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यात्रा को और भी उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया। यह यात्रा सामाजिक सद्भाव, मानवता और समानता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाती हुई आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
यात्रियों और स्थानीय लोगों ने जोर-जोर से नारा लगाया: “बोल रहा है हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान।” इस नारे ने पूरे इलाके में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाया। यात्रा आगे पवित्र तीर्थ स्थल गिरौदपुरी धाम की ओर प्रस्थान करेगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment