लवनबंद ग्राम पंचायत में VISA–Cyber Security Awareness Program का आयोजन, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

MOTI LAL

January 8, 2026

बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत लवनबंद में VISA – Cyber Security Awareness Program (साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CSC VLE सागर मारखण्डे द्वारा संचालित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज पन्नाबाई गायकवाड़, सचिव हिछराम वर्मा, आवास मित्र, रोजगार सहायक, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना तथा नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है। यह परियोजना CSC अकादमी के माध्यम से देशभर के 1,350 गांवों में 67,500 ग्रामीण नागरिकों को छह माह की अवधि में प्रशिक्षित करने के लक्ष्य के साथ संचालित की जा रही है।
यह जागरूकता कार्यक्रम भारत सरकार की आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश के 112 सबसे पिछड़े जिलों का समग्र विकास करना है। परियोजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 675 गांवों और दूसरे चरण में भी 675 गांवों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को Financial Goals, निवेश व बचत, जन-धन खाता, उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, मनरेगा, पीएम किसान योजना, KCC एवं सुरक्षित वित्तीय लेन-देन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


साथ ही #RahoCyberSafe अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को कार्ड नंबर, CVV नंबर, कार्ड पिन अथवा बैंक खाता संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि वे किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रह सकें।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उन्हें उनका लाभ दिलाना है।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment