छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विक्की सलूजा

TEJASWI NATH SONI

February 23, 2026

लोकनाथ खुंटे – रायपुर संभाग ब्यूरो

पिथौरा। छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा रायपुर में समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में की गई। संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा एवं प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंह चावला (बंटी चावला) द्वारा घोषित नई टीम में पिथौरा नगर के युवा नेता विक्की सलूजा को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विक्की सलूजा की नियुक्ति से पिथौरा क्षेत्र सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि पिथौरा से पहली बार किसी प्रतिनिधि को प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है, जिससे समाज के लोगों में उत्साह और गौरव का माहौल है।

विक्की सलूजा जिले में एक सक्रिय एवं ऊर्जावान युवा नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है और विभिन्न संगठनों में दायित्व निभाते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में योगदान दिया है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की सलूजा ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संस्थापक हरपाल सिंह भामरा एवं प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंह चावला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सिक्ख समाज सदैव सेवा, त्याग और परोपकार की भावना से कार्य करता आया है। गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है, जिसे वे और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर अरविंदर सिंह छाबड़ा, राजेंद्र सिंह खनूजा, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, दीपक सलूजा, रजिंदर सिंह बग्गा, मोनू सलूजा, राजा खनूजा, प्रिंस सलूजा, रिंशु सलूजा, सोनू माटा, हप्पू सलूजा, रवि चावला, अमित सलूजा, सोनू छाबड़ा, हर्ष छाबड़ा सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment