भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में वीणा साहू ने किया नाम रोशन, तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल

SARJU PRASAD SAHU

April 4, 2026

सरायपाली। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सरायपाली तहसील स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवां की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. वीणा साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वीणा साहू, जो कि बिजातीपाली निवासी दुर्गा प्रसाद साहू की पुत्री हैं, ने अपनी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ सरायपाली द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में वीणा साहू को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल केदुवां स्कूल बल्कि पूरे सरायपाली अंचल के लिए गर्व का विषय है।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष वीणा साहू की बड़ी बहन अनुपमा साहू, कक्षा 10वीं की छात्रा, ने भी जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दोनों बेटियों की इस शानदार सफलता पर उनके माता-पिता, विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार भोई तथा समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment