
रिपोर्टर टेकराम कोसले
बलौदाबाजार, 31 दिसम्बर 2025।
कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वीर बाल दिवस सप्ताह के अवसर पर जिले में 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य वीर बाल दिवस की ऐतिहासिक शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुँचाना एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करना रहा।
📌 10 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम
जिले के सभी विकासखंडों के चयनित 10 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 2100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला महिला सशक्तिकरण की संयुक्त टीम द्वारा विद्यार्थियों को मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों के लिए उपयोगी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर —
1098, 181 एवं 1091 की विस्तृत जानकारी दी गई।
🛡️ वीर साहेबजादों की शौर्यगाथा से अवगत कराए गए विद्यार्थी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार सन् 1704 ईस्वी में गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्र
साहेबजादा बाबा जोरावर सिंह (9 वर्ष) एवं
साहेबजादा बाबा फतेह सिंह (7 वर्ष)
ने धर्म परिवर्तन के स्थान पर शहादत को स्वीकार कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया।
दोनों वीर बालकों को जीवित दीवार में चुनवा दिया गया, जो भारतीय इतिहास की सबसे गौरवशाली शौर्य गाथाओं में से एक है।
🏆 छत्तीसगढ़ की वीर बेटियों की प्रेरणादायक कहानी
विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय स्तर पर 2024 एवं 2025 में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की बेटियाँ —
योगिता मण्डावी एवं हेमवती नाग को राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी जीवन यात्रा एवं संघर्ष विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी।
🎨 रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता
वीर बाल दिवस थीम पर विद्यालयों में
रंगोली प्रतियोगिता
चित्रकला प्रतियोगिता
भाषण प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अत्यंत मनमोहक, रचनात्मक एवं संदेशप्रद कलाकृतियाँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
👩🎓👨🎓 2100 विद्यार्थियों की सहभागिता
30 से 31 दिसम्बर 2025 के बीच आयोजित 10 विद्यालयों के कार्यक्रमों में कुल 2100 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।