संदीप साहू के प्रति अनोखी दीवानगी: युवा नेता भागवत थवाईत ने हाथ पर बनवाया विधायक का टैटू।

MOTI LAL

February 28, 2026

भागवत थवाईत

कसडोल। कसडोल विधानसभा के युवा विधायक संदीप साहू के प्रति एक अनूठा प्रेम और सम्मान उस समय देखने को मिला, जब युवा नेता भागवत थवाईत ने अपने हाथ में विधायक जी की तस्वीर का टैटू (गोदना) बनवाया। इस पहल ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।

इस अवसर पर विधायक संदीप साहू ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में वृहद क्षेत्र की जनता की सेवा करना अपने आप में सुअवसर और सौभाग्य है। यह अवसर तब और भी सार्थक एवं आत्मिक आनंद देने वाला हो जाता है, जब देवतुल्य जनता से पुत्रवत स्नेह प्राप्त होता है और युवा शक्ति आपको प्रेरणा एवं आदर्श के रूप में स्वीकार करती है।

उन्होंने कहा कि एक संभ्रांत एवं शिक्षित परिवार से आने वाले युवा भागवत थवाईत द्वारा अपने हाथ में गोदना (टैटू) के रूप में उनकी छवि अंकित कराना उनके स्नेह, समर्थन और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। यह अमिट चिन्ह विश्वास और आत्मीयता की अभिव्यक्ति है।

विधायक ने भागवत थवाईत के इस प्रेम और सम्मान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया तथा कहा कि युवाओं का यह स्नेह उन्हें क्षेत्र की निरंतर सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment