राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बलौदाबाजार में निकाली गई यातायात जागरूकता हेलमेट रैली

TEJASWI NATH SONI

January 4, 2026

हेलमेट पहनने के लिए लोगों को किया गया प्रेरित

बलौदाबाजार, 04 जनवरी 2026/

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार–भाटापारा पुलिस द्वारा आज बलौदाबाजार नगर में यातायात जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व से अवगत कराना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

रैली के माध्यम से पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए आम नागरिकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और जान-माल की हानि का प्रमुख कारण हेलमेट का उपयोग न करना है। हेलमेट न केवल कानूनन अनिवार्य है, बल्कि यह स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। रैली के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि अनुशासित वाहन चालन से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

जिला बलौदाबाजार–भाटापारा यातायात पुलिस ने आमजनों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं, नियमों का पालन करें और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

👉 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment