गोंडवाना समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया पारंम्परिक त्यौहार

BIRENDRA KUMAR SEN

December 29, 2025

गोंडवाना समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया पारंम्परिक त्यौहार

अत्यंत हर्ष और भक्तिभाव के साथ आराध्य, सृष्टि के पालनहार और अनंत शक्ति के स्रोत ‘बुढ़ादेव’ के असीम आशीर्वाद से, ग्राम रंगोरा में स्थित पवित्र देव कोठार (राऊर) में त्रि-दिवसीय भव्य देवपूजा और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महान गोंड़वाना संस्कृति, परंपराओं और उनके पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक महाकुंभ है।
​​
​गोंडवाना समाज संस्कृति, उनकी पहचान प्रकृति और पूर्वजों का पूजक है। ‘राऊर’ या ‘देव कोठार’ केवल एक स्थान नहीं है, यह उनकी आस्था का केंद्र है, जहाँ उनके देव और पितृ शक्तियाँ निवास करती हैं। आज के इस आधुनिक युग में, जहाँ अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन ही हमें पुनः गोंडवाना संस्कृति से जोड़ते हैं। यह आयोजन गोंडवाना समाज की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर है। बुढ़ादेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह आयोजन रखा गया है।जिसमे वनांचल के सभी गोंडवाना समाज एकत्रित हुए मुख्य रूप से गोंडवाना समाज के देवहा कुमर्रा श्री तिरिथलाल नेटी ,छत्तरिया श्री डोमेन लाल नेटी, बरवा सम्मेसिंग,कृष्णो,गोंडवाना समाज प्रमुख श्री पृथ्वीसिंग नेटी एवं समस्त ग्राम वासी रंगोरा के विशेष सहयोग से सफल कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

​इस  भव्य आयोजन के विनीत समस्त (जदुवंशी) नेटी परिवार हैं। कार्यक्रम में रंगोरा, आमाकछार, चंद्रखुरी,कोटेनदरहा,झगरेनडीह,तालदादर जबलपुर, दुलारपाली लुकाउपाली, ठेलकाडबरी,तरेकेला जैसे विभिन्न ग्रामों के परिजनों की सक्रिय सहभागिता रही है।

Share this content:

Leave a Comment