पलारी के लक्ष्य एकेडमी में टॉपर्स का सम्मान, डिप्टी कलेक्टर रविशंकर वर्मा की मौजूदगी में छात्रों को मिला प्रोत्साहन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 17, 2026


पलारी। पलारी के लक्ष्य एकेडमी कोचिंग क्लासेस में सत्र 2024–25 और 2025–26 की टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पढ़ाई में अव्वल रहने वाले छात्रों को मंच पर बुलाकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीजीपीएससी टॉपर और सुकमा जिले के डिप्टी कलेक्टर रविशंकर वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पलारी की अध्यक्ष सविता भीम यादव ने की। वहीं लक्ष्य एकेडमी के संचालक भीम लाल यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उन्हें आगे भी इसी तरह पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
समारोह में सत्र 2024–25 के कक्षा 12वीं के टॉपर कान्हा वर्मा, हरेलिया घृतलहरे, गोवर्धन फेकर, कृष्ण निर्मलकर, दुर्गा रजक और शालिनी बंजारे को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं के टॉपर यश कुमार साहू, योगिता साहू और दिशा देवांगन को भी मंच पर सम्मान दिया गया।
इसी तरह सत्र 2025–26 में कक्षा 12वीं के टॉपर जिज्ञासु वर्मा, अमन कुमार यदु, तृप्ति पटेल, पूजा साहू और सुमित्रा यादव रहे। कक्षा 10वीं से रिहान गुप्ता, हर्ष जायसवाल और समीर वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा लीलेश, निखिल, आशुतोष, विकास, दीपेंद्र, यमन, धैर्य, मेघा, मायादेवी और खुशी सहित अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक कुबेर कुमार ढीमर, देवराज साहू और पंचम लाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment