बलौदाबाजार। 20 फरवरी 2026 थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बलकर वाहन से टायर चोरी करने के मामले में आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 नग टायर एवं चोरी किए गए टायरों की बिक्री से प्राप्त ₹2000 नगद रकम जब्त की है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
प्रार्थी कपिल यादव, निवासी खम्हरिया एवं एचटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर ने 18 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का बलकर वाहन क्रमांक CG07 BC 8781 दिनांक 27 जनवरी 2026 को चालक अजय रात्रे द्वारा सामान लोड करने खरसिया के लिए रवाना किया गया था।
11 फरवरी 2026 को जानकारी मिली कि उक्त वाहन बलौदाबाजार बायपास रोड पर खड़ा है। जांच करने पर पाया गया कि वाहन में लगे मूल टायर को निकालकर उसकी जगह पुराना टायर लगा दिया गया था। मामले में थाना अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही चालक अजय रात्रे (उम्र 31 वर्ष), निवासी ग्राम अडभार, थाना मालखरौदा, जिला शक्ति को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वाहन के मूल टायर निकालकर उनकी जगह पुराने टायर लगा दिए और दो नए टायर बेच दिए। आरोपी से 2 नग पुराने टायर एवं बिक्री की रकम ₹2000 जब्त की गई है।
न्यायालय में पेशी की तैयारी
पुलिस ने आरोपी को 19 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
मामले की आगे की विवेचना जारी है।