देश में एलपीजी का कोई संकट नहीं, कांग्रेस फैला रही अफवाह – भाजपा नेता विक्की सलूजा ने जनता से शांति बनाए रखने और भ्रामक प्रचार से बचने की अपील

TEKRAM KOSLE

March 14, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

देश में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच भाजपा के युवा नेता विक्की सलूजा ने कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश और प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घरेलू गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
भाजपा नेता विक्की सलूजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबूझकर एलपीजी को लेकर झूठी अफवाहें फैला रही है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। साथ ही छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने भी जनता को भरोसा दिलाया है कि घरों में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं होगी।
विक्की सलूजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गैस का वास्तविक संकट नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से पैदा किया गया कृत्रिम संकट है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन विपक्ष के कुछ लोग जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सलूजा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह घरेलू गैस की कमी का झूठा नैरेटिव तैयार कर रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान में दुनिया कई तरह के वैश्विक संकट और युद्ध जैसी परिस्थितियों से जूझ रही है, इसके बावजूद भारत लगातार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति कांग्रेस को रास नहीं आ रही है।
सलूजा ने आगे कहा कि मोदी सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है, जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
कांग्रेस शासनकाल को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उस समय गैस कनेक्शन के लिए लोगों को वर्षों तक इंतजार करना पड़ता था और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगती थीं।
उन्होंने कहा कि आज जनता सब कुछ समझती है और इसी वजह से देश में कांग्रेस का जनाधार लगातार घटता जा रहा है। भारत अब कांग्रेस मुक्त भारत की ओर अग्रसर है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment