सलकपानी (बसना थाना क्षेत्र) में देर रात लाखों की चोरी ।

MOTI LAL

February 26, 2026

बटुक कार्यक्रम में गए थे परिजन, घर में सो रहे बुजुर्ग के कमरे को बाहर से बंद कर वारदात

बसना। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत सलकपानी गांव में चोरों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि उन्होंने घर में सो रहे बुजुर्ग के कमरे की बाहरी कुंडी बंद कर, पूरे मकान को खंगालते हुए लाखों रुपये के गहने व नगदी पार कर दी।

सलकपानी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके नाती फणीश्वर दास का बटुक (नयन संस्कार) मांगलिक कार्यक्रम हरि लक्ष्मी विप्र भवन, हाई स्कूल रोड, बसना में 25 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के अधिकांश सदस्य बसना में ही रुके हुए थे।

श्री मिश्रा प्रतिदिन रात लगभग 10 बजे सलकपानी स्थित अपने घर आकर विश्राम कर लेते थे, ताकि घर सूना न रहे। 25-26 फरवरी की दरमियानी रात को भी वे घर पहुंचे और एक कमरे में सो गए।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रात के समय कुछ अज्ञात चोर घर में घुस आए। अंदर पहुंचने पर उन्हें एक कमरे से घर मालिक के सोने की आहट (नाक बजने की आवाज) सुनाई दी। चोरों ने चालाकी दिखाते हुए उस कमरे की बाहरी कुंडी बंद कर दी, ताकि बुजुर्ग बाहर न निकल सकें। इसके बाद उन्होंने अन्य कमरों की अलमारियों और दराजों को खंगाल डाला।

💰 लाखों की चोरी

सुबह जब कृष्ण कुमार मिश्रा की नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर निम्न सामान ले गए—

दो लैपटॉप

सोने के गहने

चांदी की 8–10 जोड़ी पायल

लगभग ₹1,20,000 से अधिक नगदी

प्राथमिक अनुमान के अनुसार चोरी की कुल रकम लाखों में बताई जा रही है।

🚨 पुलिस को सूचना

घटना की सूचना तुरंत बसना थाना में दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि चोरों को इस बात की भली-भांति जानकारी थी कि मिश्रा परिवार बटुक संस्कार कार्यक्रम में व्यस्त रहेगा और घर अधिकांश समय सूना रहेगा। इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment