सिमगा में सूने मकान की चोरी का खुलासा, 4 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

February 7, 2026

सिमगा | बलौदाबाजार-भाटापारा, 7 फरवरी 2026।

थाना सिमगा क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹28,000 मूल्य के सोने के जेवर भी बरामद किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सक्षम जायसवाल, निवासी टीहूपारा सिमगा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.02.2026 की रात्रि जब वे घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर अलमारी का ताला तोड़कर रखे ₹30,000 मूल्य के सोने के जेवर चोरी कर लिए गए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 57/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर झग्गर निषाद एवं मनीष गायकवाड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹28,000 मूल्य के सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को दिनांक 06.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

झग्गर निषाद, उम्र 21 वर्ष — निवासी टीहूपारा सिमगा

मनीष गायकवाड, उम्र 20 वर्ष — निवासी टीहूपारा सिमगा

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर सूना छोड़ते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को de

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment