कलियुग में मानव जीवन के कल्याण का मार्ग यदि कोई है, तो वह है श्रीराम नाम का स्मरण। इसी आध्यात्मिक उद्देश्य को लेकर बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुटपुरा (तुरतुरिया) में हिन्दू समाज के तत्वावधान में 14वें वर्ष का श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार, यह पावन धार्मिक आयोजन वर्षों से ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की कृपा से यह आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से निरंतर सफलतापूर्वक संपन्न होता आ रहा है। समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, मानस मंडलियों और रामभक्तों को सपरिवार शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
📿 रामायण स्थापना
📅 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
🗓 पौष शुक्ल पक्ष – तृतीया
👑 राजतिलक समारोह
📅 31 दिसंबर 2025 (बुधवार)
🗓 पौष शुक्ल पक्ष – द्वादशी
🔥 हवन, सहस्त्रधारा एवं समापन
📅 01 जनवरी 2026 (गुरुवार)
🗓 पौष शुक्ल पक्ष – त्रयोदशी
आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक मानस मंडली को ₹351/- एवं श्रीफल सप्रेम भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर व्यास महाराज पुरुषोत्तम पाण्डेय द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा।