बलौदाबाजार, 30 जनवरी / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित पण्डित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025 -26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 23 मार्च 2025 दिन रविवार को चयन परीक्षा आयोजित किया जाएगा। उक्त परीक्षा में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्र एवं छात्रा जो कक्षा 5 वीं पढ़ रहे हो आवेदन कर सकते है। अन्य शर्त आवेदक के परिवार का वार्षिक आय करदाता के श्रेणी में न हो। आवेदन सीधा स्कूल के प्रधान पाठक या विकासखंड शिक्षा अधिकारी को 14 फरवरी 2025 तक जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र एवं समय की जानकारी पृथक से जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। या वेबसाइट www.cg.trible.in में जाकर अवलोकन कर सकते है।
Most recent
More
“बहुत अच्छी जानकारी दी गई है, धन्यवाद 🙏”