जिला प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा वनांचल सोनाखान क्षेत्रवासी।

SARJU PRASAD SAHU

March 10, 2025

सोनाखान। सारंगढ़ बिलाईगढ़ को जिला बने 1 वर्ष से भी अधिक समय बीत चुका है , परंतु वनांचल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन विभाग अभी तक अलग नहीं हुआ है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सोनाखान अंचल के कई पंचायत बिलारी, कुर्माझर, नगरदा, छाता, थरगांव, कुसगढ़, सोनपुर, बरपानी, कुशभाटा, आदि पंचायत व कई गांव सालिहा थाना जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जुड़े हुआ है, जबकि इनका राजस्व जिला बलौदाबाजार भाटापारा है, एवम थाना राजा देवरी में जुड़नी चाहिए, इसकी मांग क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा कई बार एस पी एवं कलेक्टर महोदय जी को भी अवगत कराया जा चुका है, फिर भी इस गंभीर समस्या पर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है, क्षेत्र के आमजन, किसान मजदूर, कर्मचारी सब इस समस्या से पीड़ित हैं। राजस्व जिला अलग पुलिस जिला अलग होने से काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने बताया कि, हमने कई दफा एसपी कार्यालय व कलेक्टर कार्यालय में लिखित सूचना दी है, पर आज तक यह समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, क्षेत्र के आमजन पूरी तैयारी मे क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे के साथ, मान मुख्यमत्री, गृहमंत्री से मिलने विधानसभा में जाने की तैयारी कर रहे हैं, और हमारी जन हित मांग तत्काल पूर्ण होनी चाहिए अन्यथा विधान सभा में ही अनशन में बैठा जायेगा l

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “जिला प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा वनांचल सोनाखान क्षेत्रवासी।”

Leave a Comment