रेलडबरी में गूंजा श्रीमद्भागवत का दिव्य स्वर, आस्था और एकता का अद्भुत संगम संगीतमय कथा से भाव-विभोर श्रद्धालु, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

TEKRAM KOSLE

March 25, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के रेलडबरी मोहल्ला में इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया है।
कथा वाचक पंडित हर्ष जी महाराज द्वारा सुदामा चरित्र और श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। उनके मधुर वाणी और भक्ति रस से परिपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन सुबह और शाम भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की धर्मपत्नी, पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी रेवती बाई, जमुना बाई यादव सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं। वहीं सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी, पूर्व सरपंच ओंकार सिंह नेटी, युवा नेता मनमोहन राठौर (एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ग्रामीण) एवं युवा पत्रकार विष्णु कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में नंदलाल पटेल, लक्ष्मी तिवारी महाराज, रामायण जगत, पवन पटेल, लक्ष्मण पटेल, विजय कश्यप, नकुल कुमार पटेल, सतपाल सिंह नेटी और पुरंदर यादव (श्री लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स संचालक) सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।
यह धार्मिक आयोजन न केवल लोगों की आस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी एकता का भी प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment