जिलाधीश ने सपरिवार वृद्धजनों संग मनाई होली, ग़ुलाल लगाकर बुजुर्गो का किया अभिनंदन।

MOTI LAL

March 14, 2025

जिलाधीश ने सपरिवार वृद्धजनों संग मनाई होली, ग़ुलाल लगाकर बुजुर्गो का किया अभिनंदन।

बलौदाबाजार, 14 मार्च 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने बलौदाबाजार स्थित श्री वाटिका वृद्धाश्रम पहुंचकर सपरिवार वृद्धजनों के साथ रंगों का पर्व होली मनाई। उन्होंने होली के पावन अवसर पर वृद्धजनों के बीच पहुंचकर खुशियाँ बांटी। उन्होंने बुजुर्गो को गुलाल लगकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर कलेक्टर को अपने बीच पाकर वृद्धजनों की आँखों मे ख़ुशी छलक उठी।

कलेक्टर ने बुजुर्गो से उनका हाल -चाल पूछा और वृद्धाश्रम मे भोजन, विश्राम, साफ – सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने बताया कि आश्रम मे व्यवस्था बेहतर है। समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल जाता है। कलेक्टर श्री सोनी ने वृद्धाश्रम मे और बेहतर व्यवस्था के लिए अवश्यक कदम उठाने के अश्वासन दिये।

बता दे कि श्री वाटिका वृद्धाश्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग बलौदा बाजार द्वारा किया जा रहा है। जीवन के चौथे अवस्था मे घर, परिवार से अलग -थलग पड़े बुजुर्गो के लिए यह आश्रम आश्रय प्रदान कर रहा है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “जिलाधीश ने सपरिवार वृद्धजनों संग मनाई होली, ग़ुलाल लगाकर बुजुर्गो का किया अभिनंदन।”

Leave a Comment