राजादेवरी | 01 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी क्रम में समाधान सेल हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजादेवरी पुलिस ने धारदार कत्ता चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.02.2026 को समाधान सेल में सूचना मिली कि ग्राम रिकोकला में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार कत्ता चाकू लहराकर अपने ही परिवार के सदस्यों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना राजादेवरी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आरोपी मुकेश अवस्थी को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक धारदार कत्ता चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समाधान सेल हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक व्हाट्सएप या कॉल के जरिए किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसी जनसहयोग के चलते जिले में अपराधियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है।
आरोपी का विवरण:
नाम – मुकेश अवस्थी उम्र – 36 वर्ष निवासी – ग्राम रिकोकला थाना – राजादेवरी
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल समाधान सेल हेल्पलाइन 94792 20392 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।