लवन (28 मार्च 2026)। थाना लवन क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में पुरानी रंजिश के चलते तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे प्रार्थी परमेश्वर धृतलहरे ने थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पड़ोसी धुर सिंह धृतलहरे पुरानी आपसी रंजिश के चलते हाथ में तलवार लेकर उसके घर के सामने पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से प्रार्थी और उसका परिवार भयभीत हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना लवन पुलिस ने अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी धुर सिंह धृतलहरे (50 वर्ष), निवासी ग्राम धाराशिव, थाना लवन को 28 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।