सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

April 1, 2026

पलारी, 01 अप्रैल 2026। थाना पलारी पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी गुलशन कश्यप (उम्र 20 वर्ष) मृतिका को उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी मोबाइल कॉल के जरिए युवती से पैसे की मांग करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

पुलिस जांच के अनुसार, मृतिका ने आरोपी को फोन-पे के माध्यम से ₹60,000 भी दिए थे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी द्वारा और अधिक रकम की मांग करते हुए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने 17 अप्रैल 2025 को जहर (चूहे मारने की दवा) का सेवन कर लिया। बाद में 22 अप्रैल 2025 को रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच तेज की गई। साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर थाना पलारी में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 66/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने युवती को धमकाकर पैसे लेने और लगातार मानसिक दबाव बनाने की बात स्वीकार की है। आरोपी को 31 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment