ग्राम रंगोरा तेंदूपत्ता हितग्राही समारू खड़िया का दो साल का पैसा अभी तक नही मिला है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गया है,जिसके इलाज और दवाई के लिए पैसे नही है,हितग्राही का कहना है उनकी पत्नी का तबियत हमेशा खराब रहता है चल फिर पाने में असमर्थ है
जिसके कारण अकेला कमाने वाला है ।
समारू राम वर्ष 2024 और 2025 में लगभग 2000 तेंदुपत्ता तोड़ाई किया था जिसका लगभग दस हजार रुपये मिलना था ,छत्तीसगढ़ शासन के योजना के तहत ऑनलाइन खातों में पैसा आना था लेकिन ऑनलाइन में खाता नंबर गलत हो जाने से पैसा रुक गया है जिसका भुगतान ऑफलाइन होना था लेकिन अभी तक नही हो पाया है प्रबंधक से बार बार संपर्क किया गया लेकिन संतुष्ट जवाब नही मिला और अब जाकर प्रबंधक का मोबाइल हमेशा बंद रहता है या फोन नही उठा रहा है जिसका सूचना मोबाइल द्वारा बलौदाबाजार ऑफिस में दिया गया है वहाँ से भी कोई ठोस जवाब नही मिल रहा है कहते है कि प्रबंधक से जब बात होगा तब करवा देंगे भुगतान
अब सवाल ये उठता है कि वन विभाग एक प्रबंधक के ऊपर कोई कार्यवाही नही कर पा रहा है जिनका मोबाइल चालु होने का इंतजार किया जा है अब ऐसे में हितग्राही के पास इंतजार करने के अलावा कोई जगह ही नही बचा है