श्री दौवड़ा विश्वविद्यालय द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों का सम्मान

TEJASWI NATH SONI

February 15, 2026

बलौदाबाजार।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं अनुकरणीय सेवा के लिए स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार के प्राचार्य त्रिलोचन साहू, वरिष्ठ दीदी श्रीमती राजेश्वरी सोनी, श्रीमती निर्मला वर्मा एवं श्रीमती कल्पना चंद्राकर को श्री दौवड़ा विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 15 फरवरी 2026 को आयोजित शिक्षक अभिनंदन समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आफताब शिवदासानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिक्षक अभिनंदन समारोह उन शिक्षाविदों को समर्पित रहा, जिनकी प्रतिबद्धता, निष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय परिवार एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment