बलौदाबाजार | जिला साहू संघ बलौदाबाजार का निर्वाचन साहू छात्रावास भवन बलौदाबाजार में दिनाँक 12/12/25 को सम्पन्न हुआ। जिसमें सुनील साहू पैनल के सभी प्रत्याशियों ने बड़े अंतराल से विजय हासिल की। जिला साहू संघ बलौदाबाजार के निर्वाचन प्रक्रिया में कुल 657 मतदाताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सुनील साहू ने 373 मत प्राप्त कर धमाकेदार जीत दर्ज की, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र मोनू साहू को 278 मत मिले। अध्यक्ष के मतदान प्रक्रिया में कुल 4 मत निरस्त हुए।इस प्रकार पुनः सुनील साहू 95 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अन्य सामाजिक पदों पर सुनील साहू के पैनल से पुरुष उपाध्यक्ष राजाराम साहू, महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, संगठन सचिव पुरुष सुशील साहू, संगठन सचिव महिला अनुपा साहू निर्वाचित हुए।निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को नियुक्त चुनाव पर्वेक्षकों के द्वारा अधिकृत घोसणा उपरांत प्रमाण पत्र बांटा गया।
युवा और मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने पर जोर
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं बल्कि दायित्व है। हमारा समाज परिश्रम, निष्ठा और एकता और समरसता की पहचान रखता है। अब समय है कि हम अपने संगठन को और सशक्त बनाएं, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता को हर घर तक पहुंचाएं और हम मिलकर युवा और मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
निर्वाचन पूर्ण होने के उपरांत प्रदेश से आए सभी अतिथियों द्वारा संगठन को बधाई देते हुए नए जिला में संगठन को सुचारू रूप से चलाने को सुझाव देते हुए संगठन का उज्जवल भविष्य की कामना की।
उक्त अवसर पर अनेकों सामाजिक बंधुओ कि उपस्थिति रही जिसमें विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रेवाराम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष कसडोल सुरेंद्र साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष कसडोल महेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष सोनाखान किशोर साहू,पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष नरधा मोतीराम साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष नरधा शत्रुघन साहू, संतोष साहू सचिव परिक्षेत्र साहू संघ नरधा,परिक्षेत्र अध्यक्ष रिकोकला वीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष टहक राम साहू,सुरेंद्र साहू,शिवचरण साहू, जलेश्वर साहू,चितकुमार साहू, छोटे लाल साहू, छन्नू साहू,श्रीकिशन साहू, मोहन साहू, अजय साहू, राजकुमार साहू, छेदु राम साहू उपस्थित रहें एवं सभी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सुनील साहू व उनकी टिम को बधाई, शुभकामनायें प्रेषित की।