सुमित अग्रवाल बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी बधाई

TEJASWI NATH SONI

February 23, 2026

लोकनाथ खुंटे – रायपुर संभाग ब्यूरो

महासमुंद/बसना। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत सुमित अग्रवाल को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, जिला महासमुंद का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुमित अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, अनुशासित और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव 2023, लोकसभा चुनाव 2024 एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके कुशल प्रबंधन और जमीनी रणनीति ने संगठन को मजबूती प्रदान की।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि सुमित अग्रवाल की नियुक्ति से भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे पार्टी की आर्थिक नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग और आम जनता के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन को सशक्त बनाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है, जिसमें आर्थिक प्रकोष्ठ की अहम भूमिका रहेगी।

सुमित अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment