छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बलौदा बाजार में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

TEJASWI NATH SONI

February 18, 2026

बलौदा बाजार, 18 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक एवं आरोग्य ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय कार्यालय बलौदा बाजार में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

शिविर का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गोविंद विश्वकर्मा के नेतृत्व एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर श्री गोविंद विश्वकर्मा सहित गिरीश हेडाउ, पंकज कुमार रोशन, मनीष कुमार खत्री, सुदीप कुमार सिन्हा, राधेश कुमार, जी. ऋषभ नायडू, नारायण स्वामी मुदलियार, श्वेता देवांगन, पल्लवी हेडाउ, अभिषेक उपाध्याय, निशांत शंभाकर शुद्धोधन, आशुतोष सिंह, राहुल कुमार, त्रिप्ती रानी देवांगन, तुकेश कुमार साहू एवं चंद्रकांत साहू ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। बैंक प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment