जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: 4 नई एम्बुलेंस रवाना, पहली बार ALS सुविधा शामिल

TEJASWI NATH SONI

April 1, 2026

बलौदाबाजार, 1 अप्रैल 2026। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 108 एम्बुलेंस सेवा के तहत 4 नई एम्बुलेंस को जिला अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन मौजूद रहे। खास बात यह रही कि इन एम्बुलेंस में पहली बार जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) सिस्टम से लैस एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार, नई 4 एम्बुलेंस में से 3 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस शामिल है। इसके अलावा जल्द ही 5 और नई एम्बुलेंस मिलने वाली हैं, जिनमें एक ALS एम्बुलेंस भी होगी। इसके बाद जिले में कुल 9 नई 108 एम्बुलेंस उपलब्ध होंगी, जिनमें 2 ALS शामिल रहेंगी।

इन एम्बुलेंस में मरीजों को मौके पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं गंभीर मरीजों के लिए पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप और लैरिंजोस्कोप जैसे आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं।

इस अवसर पर एसडीएम प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा, डीपीएम सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment