गुनियाडीपा भिखापाली एवं जगदीशपुर में गूंजा भक्ति का स्वर, नाम संकीर्तन यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

SARJU PRASAD SAHU

March 19, 2026

बसना। गुनियाडीपा (भिखापाली) एवं जगदीशपुर में आयोजित भव्य नाम संकीर्तन यज्ञ में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संकीर्तन, भजन और मंत्रोच्चार से क्षेत्र में भक्ति रस की धारा बहती रही। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहकर भगवान के नाम का गुणगान करते रहे।

इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि नाम संकीर्तन यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment