भाजपा सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान, मंत्री रामविचार नेताम एवं जगन्नाथ पाणिग्राही रहे उपस्थित

TEJASWI NATH SONI

February 10, 2026

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र के माध्यम से जनसेवा एवं कार्यकर्ता कल्याण का कार्य निरंतर जारी है। पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) सरकार के एक मंत्री एवं संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं और उनके निराकरण की दिशा में त्वरित कदम उठाते हैं।

इसी क्रम में आज आयोजित सहयोग केंद्र कार्यक्रम में रामविचार नेताम (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) एवं जगन्नाथ पाणिग्राही (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 127 कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए।

मंत्री श्री नेताम एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री पाणिग्राही ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।”

सहयोग केंद्र की इस पहल से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश गया है और संगठनात्मक संवाद को मजबूती मिली है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता कल्याण और जनसेवा के उद्देश्य से यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment