
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की असीम कृपा से ग्राम लच्छनपुर के बजरंग चौक में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह 2026 का 13 फरवरी 2026 को विधिवत समापन किया गया।
04 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में अखण्ड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं संगीतमय कथा का आयोजन हुआ, जिससे पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
समारोह का शुभारंभ पुरोहित महाराज श्री गेंदलाल चौबे जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया था। समापन अवसर पर सर्वप्रथम हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात श्रद्धा एवं विधि-विधान से गौ पूजन किया गया तथा सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन की जिम्मेदारी जीवराखन साहू द्वारा निभाई गई तथा ग्राम पंचायत सरपंच भूपेंद्र साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में दिनेश रजक, लखन साहू, सोनसाय यदु, तुलसी साहू, छन्नु साहू, जनक साहू, गोविंद साहू, मुन्ना यदु, मनहरण साहू, धनीराम यदु, चमार राय यदु, पुनाराम रजक, नारायण यदु एवं नरोत्तम साहू की सक्रिय भूमिका रही।
समारोह के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन पर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, आस्था, नैतिक मूल्यों एवं आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करना रहा।