शिव महापुराण मोक्ष का द्वार-पं.रामगोपाल पांडे

SARJU PRASAD SAHU

February 23, 2026

सोनाखान । वनांचल क्षेत्र के ग्राम देवरुम में, विगत 18/2/26 से 23/2/26 तक *शिव महापुराण* की कथा चौहान परिवार द्वारा आयोजित की गई थी, जहां ग्राम वासियों के साथ क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,और शिव महापुराण की पावन कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त किया है।

ग्राम देवरूम राजादेवरी में आयोजित शिव महापुराण की कथा को व्यास पीठ पर आसीन होकर *पं. राम गोपाल पांडे जी* ने बहुत ही सुन्दर ढंग से, मीठी मीठी भजनों के साथ, समस्त श्रद्धालु भक्त जनों को, सुनाया है, जिसे ग्राम वासियों ने प्रति दिन, प्रेम भाव से सुनाऔर भगवान शिव जी चरणों में आस्था प्रकट किया, शिव कथा का विधि विधान से पूजन एवं हवन का कार्य पं. संजय त्रिवेदी जी ने किया।

इस कथा का मुख्य यजमान श्रीमती मोगरा कीर्तन लाल चौहान, एवं श्रीमती हेमलता किरीत राम चौहान रहे है, कथा के दौरान बाहर से कई संतो का भी आगमन हुआ, बाहर से पहुंचकर सैकड़ों श्रोताओं ने कथा श्रवण किया, कथा के अंतिम दिवस में हवन आदि कराया गया, पंडितों को दान दक्षिणा दिया गया, संगीत कलाकारों को यथा योग्य राशि देकर कथा का विश्राम किया गया l

उक्त जानकारी ग्राम देवरुम निवासी युधिष्ठिर नायक “वनांचल” अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने दी, जहां कथा वाचक पं राम गोपाल पांडे जी एवं उनके साथी गण विश्राम किया करते थे l

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment