विकासखण्ड बसना के 14 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

TEKRAM KOSLE

March 19, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बसना। विकासखण्ड बसना के लिए इस वर्ष गर्व का विषय बन गया है, जब जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में कुल 14 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इन बच्चों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चयनित विद्यार्थियों में शामिल हैं—
प्रियांश साहू एवं जयंती नेताम (शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली),
मानवी प्रधान एवं तनीषा प्रधान (प्राथमिक शाला दुरूगपाली),
युवान टांडी (सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा),
राज आर्यन बारीक (प्राथमिक शाला उमरिया),
राहुल मैत्री, तुषार चौधरी एवं आरव पटेल (अल्फा ओमेगा भंवरपुर),
निष्ठा जगत (सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर),
नीता अजगल्ले (प्राथमिक शाला पिताईपाली),
रोहन पटेल (प्राथमिक शाला बिजराभांठा),
खिलेश साहू (प्राथमिक शाला गिधली)
तथा पायल खूंटे (एकलव्य विद्यालय भंवरपुर)।
इन विद्यार्थियों की सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
शिक्षा विभाग ने दी बधाई, बताया प्रेरणास्रोत
इस उपलब्धि पर विकासखण्ड शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
बीईओ बद्री विशाल जोल्हे का संदेश
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहे हैं।
निःशुल्क सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं। यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक शिक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम के तहत दी जाती है।
समग्र विकास पर विशेष ध्यान
विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने बताया कि नवोदय विद्यालयों की खासियत उनकी आवासीय व्यवस्था, अनुशासन, उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान है।
शिक्षकों और समन्वयकों ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर संकुल समन्वयक आरिफ बेग, डिजेंद्र कुर्रे, वारिस कुमार, गजेंद्र नायक, त्रिकांत बाघ, संतराम बंजारा, सुरेश नंद, जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद के प्रेमचंद साव, एफएलएन नोडल शरण कुमार दास, विजय कुमार धृतलहरे सहित सभी शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शकों को बधाई दी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment