बलौदाबाजार-भाटापारा, 08 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इस योजना से जिले के ग्राम पैंजनी की निवासी सविता वर्मा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
सविता वर्मा ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त के रूप में 1,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उनके अनुसार हर महीने बैंक खाते में आने वाली यह राशि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही घरेलू जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वे घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं, जिससे अब उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और परिवार का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।
सविता वर्मा ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं के हाथों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंच रही है, जिससे वे घर-परिवार के निर्णयों में अधिक सक्षम बन रही हैं और समाज में महिलाओं की गरिमा को नई पहचान मिल रही .है।