सारंगढ़-बिलाईगढ़: कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधी रात को जुआ फड़ पर दबिश, 14 जुआरी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

February 28, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़: कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधी रात को जुआ फड़ पर दबिश, 14 जुआरी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कोसीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आधी रात को जुआ खेल रहे 14 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कोसीर क्षेत्र के ग्राम पासीद (टीप धरसाखार) में कुछ लोग बड़े पैमाने पर पैसों का दांव लगाकर ताश के 52 पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोसीर पुलिस की टीम ने बताए गए लोकेशन पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी से जुआरियों में हड़कंप मच गया।

​पुलिस ने मौके से 14 आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से 27,000 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार गिरफ्तार जुआरियों में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं:

  • रामगोपाल भारती (बरभाठा)
  • परमेस्वर साहू, संजय बंजारे, पिंटू साहू (अमलीडीह)
  • विनोद भारती, नरसिंघ टंडन, नवा गौटिया चंद्रा (उलखर)
  • तिरिथ राम चंद्रा (सलोनीकला)
  • पिंकेश लहरे (कोसीर)
  • रोहन बंजारे, संजय साहू (दहिदा)
  • हितेश पंकज (रेंजरपारा)
  • मुरली धर खूंटे (उदयपुर/डौकीजोर)
  • योगेश चंद्रा (पासीद)

Share this content:

Leave a Comment