समग्र ब्राह्मण परिषद् ने वृद्धजनों के साथ मनाई मकर संक्रांति

SARJU PRASAD SAHU

January 14, 2026

रायपुर। ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद्, छत्तीसगढ़ द्वारा सुंदर नगर स्थित प्रशामक देखरेख गृह में निवासरत वृद्धजनों के साथ मकर संक्रांति का उत्सव स्नेह एवं संवेदनशीलता के साथ मनाया गया।

संगठन की मातृशक्ति परिषद् इकाई की प्रांत प्रमुख प्रमिला तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पं. विवेक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद् की परंपरा के अनुरूप सभी पर्व समाज के जरूरतमंद वर्ग, विशेषकर वृद्धजनों के साथ साझा किए जाते हैं। इसी क्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर देखरेख गृह में निवासरत बुजुर्गों को तिल के लड्डू, फल सहित अन्य सामग्री वितरित की गई तथा उनके साथ खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर कालिंदी उपाध्याय, स्वाति मिश्रा, भारती शर्मा, कु. आयुषी शर्मा, विजयलक्ष्मी तिवारी, पूनम पांडेय, रंजू शर्मा, पं. उत्तम तिवारी, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. उमाकांत तिवारी, सुश्री शिवन्या तिवारी एवं डा. भावेश शुक्ला “पराशर” सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने की पहल को।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment