कसडोल | बलौदाबाजार-भाटापारा, 9 फरवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं अपराध नियंत्रण के लिए संचालित “समाधान सेल” लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना कसडोल पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात्रि समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल की पुलिस टीम ने ग्राम गोरधा नहर के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए परिवहन कर रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹3330 मूल्य की 32 पाव अंग्रेजी व्हिस्की एवं देशी प्लेन शराब बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 LS 6047 को भी जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: दिनेश कुमार चेलक
उम्र: 22 वर्ष
निवासी: ग्राम टेमरी
थाना: कसडोल
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से साझा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार और अन्य अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।