ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, जिला स्तर पर जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया

TEKRAM KOSLE

March 16, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

रायपुर (सुघर गांव)। अखिल भारतीय ग्रामीण क्रिकेट लीग मुम्बई के लिए छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा टीम के चयन ट्रायल को लेकर आवश्यक बैठक 15 मार्च को गढ़ कलेवा परिसर रायपुर में संपन्न हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण स्तर के नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा की संयुक्त टीम के रूप में अखिल भारतीय ग्रामीण क्रिकेट लीग मुम्बई में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5 लाख रुपये नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में स्टेट इंचार्ज वरुण पाण्डेय, पंकज दास (रायपुर), रेणुका कुम्हार, सीमा धीवर, सानिया धीवर, बलौदाबाजार से रूखमणी रानू, महासमुंद से राजेश चक्रधारी, बालोद से छबिलाल साहू, मुकेश साहू, पाटन (दुर्ग) से खिलेश्वर पाटिल, नुवापाड़ा (उड़ीसा) से शिवकुमार राउत, पुरोहित लोहार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी केदारनाथ बरेठ ने दी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment