राजस्व समस्याओं के त्वरित निराकरण करने शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा , कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा !

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 18, 2025

कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा किया। उन्होनें बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 7 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक राजस्व पखवाड़ा का  आयोजन किया जाएगा जिसमें राजस्व सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने राजस्व न्यायालयों मे लंबित प्रकरणों के तेजी से निराकरण करने तथा लोगों की समस्याओं का संवेदनशिलता के साथ निराकरण के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल अंतर्गत विभागों के लिए तय किये गए मानक संकेतको के अनुसार योजनाओं मे प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन भावनो की समीक्षा करते हुए समय पर पूरा करने तथा ऐसे भवन जिनका निर्माण विगत 3 वर्षो मे पूरा नहीं हुआ उनकी सूची तैयार करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह सुहेला और पलारी मे निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय भवन का कार्य 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करने कहा।उन्होंने ई- ऑफिस संचालन हेतु कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारियों की जानकारी संकलित करने तथा आवश्यक प्रविष्टि के लिए एनआईसी के अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये।बैठक मे केंद्रीय सहित राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत, पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए।

उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, अभिषेक गुप्ता, मिथलेश डोंडे सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

2 thoughts on “राजस्व समस्याओं के त्वरित निराकरण करने शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा , कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा !”

Leave a Comment