हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया गणतन्त्र दिवस सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में फहराया तिरंगा

TEJASWI NATH SONI

January 26, 2026

बलौदाबाजार, 26 जनवरी 2026।
जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर, ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

समारोह का शुभारंभ प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस सहित 10 टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर तथा परेड द्वितीय आईसी मेघनाथ बंजारे ने किया। उत्साह के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान

मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार साहू, टेकराम वर्मा के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों श्रीमती रेखा आडिल, रमन अग्रवाल, दुलेचंद वर्मा, श्रीमती किरण देवी चौहान को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट कार्य हेतु 49 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 49 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, उद्यान, आबकारी, कोषालय, आयुष, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, जल प्रबंधन, भू-अभिलेख, वन, नगर पालिका, विद्युत वितरण कंपनी सहित विभिन्न विभागों तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभागीय झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम वर्धमान विद्यापीठ, द्वितीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलौदाबाजार, तृतीय स्वामी आत्मानंद एम.डी.व्ही. बलौदाबाजार तथा सांत्वना पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार को मिला।
विभागीय झांकियों में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने प्रथम, जिला पुलिस ने द्वितीय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, दीपक सोनी (कलेक्टर), भावना गुप्ता (पुलिस अधीक्षक), पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट-गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, गणवीर धम्मशील (डीएफओ), दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ती गौते, अवधराम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment