शिक्षा गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर ने डीईओ जे.आर. डहरिया को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

TEJASWI NATH SONI

February 17, 2026

समीप अनंत 
सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कुमार कन्नौजे ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने श्री डहरिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आगे भी अधिक ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री डहरिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर यह सम्मान हर्ष का विषय माना जा रहा है। जिलेवासियों ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए नवाचार एवं उपलब्धियां हासिल कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment