लैलूंगा में दो नाबालिगों से दुष्कर्म, 12 घंटे में मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

February 20, 2026

थाना लैलूंगा क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को दो नाबालिग बालिकाएं अपने परिजनों के साथ थाना लैलूंगा पहुंचीं और लैलूंगा निवासी युवक ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़िताओं की निजता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन छापेमारी कर मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा (22 वर्ष), निवासी ग्राम किलकिला तथा सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा (20 वर्ष), निवासी ग्राम टुरटुरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म की घटना स्वीकार की, जबकि जयकिशन धोबा की भूमिका सहयोगी के रूप में पाई गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 13 MU 3456) भी जप्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर लैलूंगा बुलाया तथा सोनाजोरी जंगल क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment