रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने केरवाद्वारी में उल्लास मेले का किया निरीक्षण, नवसाक्षरों को दी शुभकामनाएं करतला विकासखण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में उल्लास मेले का सफल आयोजन

TEKRAM KOSLE

January 27, 2026

करतला।
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर की ग्राम पंचायतों में उल्लास मेले का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत आने वाली सभी 78 ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक उल्लास मेले आयोजित किए गए।
इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूलसिंह राठिया ने ग्राम पंचायत केरवाद्वारी स्थित संकुल केन्द्र सेन्द्रीपाली में आयोजित उल्लास मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वीटी शिक्षकों से स्टॉल की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने नवसाक्षरों से उनकी दक्षताओं के बारे में प्रश्न पूछे और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान की उपलब्धियां
विगत दिनों करतला विकासखण्ड अंतर्गत कुल 221 केन्द्रों में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस दौरान कुल 3386 असाक्षरों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 2903 लोगों ने परीक्षा देकर साक्षरता प्राप्त की।
इस प्रकार पंजीयन के सापेक्ष 85.75 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई, जो अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
नवसाक्षरों को अपनी क्षमताएं प्रदर्शित करने का अवसर देने हेतु शासन स्तर पर उल्लास मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 14 विभिन्न दक्षताओं के आधार पर 14 स्टॉल लगाए गए। इन सभी स्टॉलों का संचालन स्वयं नवसाक्षरों द्वारा किया गया।
करतला विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में उल्लास मेले का आयोजन
करतला विकासखण्ड के 35 संकुलों के अंतर्गत आने वाली सभी 78 ग्राम पंचायतों में उल्लास मेले का आयोजन किया गया। प्रमुख ग्राम पंचायतों में शामिल हैं:
केरवाद्वारी, संजय नगर फरसवानी, कछार चोरभट्टी, चारमार, मदवानी, दादरकला, गिधौरी, बेहरचुवा, सुवरलोट, बंधवापारा, रिस्दीहापा, सरगबुंदिया, ढनढनी, रीवांपार, खरवानी, चिचोली, सुखरीखुर्द, सुखरीकला, देवलापाठ, जोगीपाली, कनकी, तूमान, पीडिया, पटियापाली, कलगामार, सुईआरा, नोनबिर्रा, अमलडीहा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में यह आयोजन अत्यंत सराहनीय रहा।
प्रमाण पत्र वितरण और साक्षरता की शपथ
उल्लास मेले के दौरान विगत दिनों आयोजित साक्षरता परीक्षा के प्रमाण पत्र संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंचों एवं अतिथियों द्वारा वितरित किए गए।
साथ ही विभिन्न संकुलों में 100 प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों, साक्षरों एवं असाक्षरों को साक्षरता की शपथ भी दिलाई गई।
प्रशासनिक व्यवस्था एवं सहयोग
आयोजन को सफल बनाने के लिए:
सभी संकुल प्राचार्य को नोडल अधिकारी
संकुल समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी
प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस कार्य में पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
अधिकारियों द्वारा निरीक्षण
उल्लास मेले का निरीक्षण करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
जनपद पंचायत सीईओ श्री वैभव कौशिक
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी जैन मैडम
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पाण्डेय
सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीतल अग्रवाल
बी.आर.सी. श्री अजय तिवारी
अन्य नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी
धन्यवाद ज्ञापन
विकासखंड करतला के BPO लोकनाथ सेन द्वारा समस्त विभागों के सहयोगियों, संकुल प्राचार्य, सरपंच, सचिव, संकुल समन्वयक, ग्राम प्रभारी, प्रधान पाठक, शिक्षक, स्काउट गाइड वॉलंटियर, वीटी शिक्षक, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उल्लास मेले के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment