राजनांदगांव पुलिस चौकी मोहारा का एसपी अंकिता शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थागत सुदृढ़ीकरण व जनसंवाद पर दिया जोर

SARJU PRASAD SAHU

February 10, 2026

राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा ने आज पुलिस चौकी मोहारा का औचक निरीक्षण कर चौकी की संपूर्ण कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, जनसंवाद को मजबूत करना तथा जवानों का मनोबल बढ़ाना रहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों से संवाद कर उनके कार्य अनुभव, समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। थाना अभिलेखों की जांच करते हुए उन्होंने पुलिस रेगुलेशन एवं बेसिक प्रिंसिपल्स के अनुरूप सभी रजिस्टरों का सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं नियमबद्ध संधारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

एसपी अंकिता शर्मा ने थाना स्टाफ को अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक सजगता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चलित थाना “संवाद” अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, नागरिक अधिकारों, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान चौकी स्टाफ का मनोबल एवं कार्य के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय पाया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए उन्हें शाबाशी दी।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक  सुमेंद्र खरे सहित पुलिस चौकी मोहारा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment