गरियाबंद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में राजिम का दबदबा, अमितेश शुक्ल समर्थकों को मिला प्रमुख स्थान,

BHUPENDRA SINHA

February 27, 2026

गरियाबंद :- जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के बहुप्रतीक्षित विस्तार में राजिम विधानसभा क्षेत्र का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। प्रथम पंचायत मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल के समर्थकों को नई कार्यकारिणी में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे राजिम क्षेत्र में उनके प्रभाव को मजबूती मिली है।

जिले में दो विधानसभा क्षेत्र—राजिम और वृंदा नवागढ़—आते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित सूची में 13 उपाध्यक्ष एवं 17 महामंत्री बनाए गए हैं।

राजिम क्षेत्र से उपाध्यक्ष बनाए गए प्रमुख नाम

नई कार्यकारिणी में राजिम विधानसभा से जुड़े और अमितेश शुक्ल समर्थक माने जाने वाले नेताओं को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली है। इनमें प्रमुख रूप से पवन सोनकर, सन्नी मेमन, ओंकार ठाकुर, हाफीज खान, पन्ना ध्रुव, प्रहलाद यादव, अवधेश प्रधान, छगन यादव, चेतन सिन्हा, राजेश यादव, राजेश साहू, गेंद लाल साहू, गजेंद्र सही, सतीश चौरे, चंद्रभूषण चौहान, रोशनी गोस्वामी, राजकुमारी सोनी, सुनीता श्रीवास्तव एवं योगेश्वरी साहू के नाम शामिल हैं। इन सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर अमितेश शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती देने का संकल्प दोहराया है।

संगठनात्मक समीकरण पर असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिला कार्यकारिणी में राजिम क्षेत्र को मिला व्यापक प्रतिनिधित्व आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति पर असर डाल सकता है। इससे राजिम क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के इस विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

जिला ब्यूरो

Share this content:

Leave a Comment