
रिपोर्टर टेकराम कोसले
महासमुंद जिले के विकासखंड बसना अंतर्गत प्राथमिक शाला उमरिया के मेधावी छात्र राज आर्यन बारीक का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं ग्रामीणजन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
राज आर्यन बारीक के इस शानदार चयन पर उनकी माता भारती बारीक एवं पिता भरतलाल बारीक (योग शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक, पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला) ने खुशी जाहिर करते हुए इसे बच्चे की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गीतांजलि साहू एवं शिक्षकगण लखनलाल साहू सहित अन्य शिक्षकों ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं इस उपलब्धि में विशेष मार्गदर्शन देने वाले वीरेंद्र कुमार भोई (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला पडकीपाली) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही शिक्षकगण सरोज कुमार चौधरी, मनोहर मिर्झा एवं रितिका (साक्षी) पटेल ने भी छात्र को बधाई दी।
इस उपलब्धि पर सामाजिक स्तर पर भी खुशी का माहौल रहा। राजमहंत पी.एल. कोसरिया, जिला महंत छबिलाल रात्रे, ब्लॉक महंत हीरालाल कोयल, सतनाम सेना ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली नमिष मिरी, ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा भीम जाटवर तथा सतनामी समाज जिला मीडिया प्रभारी लोकनाथ खुंटे सहित अनेक लोगों ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
👉 यह सफलता न केवल छात्र के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है, जो अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।