रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 13 जनवरी को मतदान, 5 पदों के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में

SARJU PRASAD SAHU

January 10, 2026

रायपुर। 10 जनवरी 2026 रायपुर प्रेस क्लब के द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी 2026 को मतदान संपन्न होगा। प्रेस क्लब परिसर में प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान किया जाएगा, जबकि मतदान समाप्ति के तत्काल बाद उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 01 जनवरी 2026 को किया गया था। मतदाता सूची पर दावा–आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2026 निर्धारित थी। इस अवधि में कुल 114 सदस्यों से दावा–आपत्ति प्राप्त हुई, जिनका विधिवत निराकरण कर 05 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों का विवरण इस प्रकार है।

अध्यक्ष पद: 06

उपाध्यक्ष पद: 08

कोषाध्यक्ष पद: 06

महासचिव पद: 08

संयुक्त सचिव पद: 10

इस प्रकार कुल 38 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।

09 जनवरी 2026 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई, जिसमें सभी नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। इसके पश्चात 10 जनवरी 2026 को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान संयुक्त सचिव पद हेतु 01 प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिया गया। नाम वापसी के बाद अब कुल 37 प्रत्याशी 5 पदों के लिए चुनाव मैदान में शेष हैं।

प्रेस क्लब प्रशासन ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment